पूर्व मंत्री खालिद अनवर अंसारी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Thursday, Sep 05, 2024-11:29 AM (IST)

डेहरी आन सोन: बिहार के पूर्व मंत्री खालिद अनवर अंसारी को बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। स्व. अंसारी का पार्थिव शरीर बिसैप दो के परेड मैदान में बुधवार अंतिम दर्शन को रखा गया। जहां शहर के सभी वर्गों के लोगों ने अंतिम दर्शन किए। यहां जनाजे की नमाज अदा की गई। वहां से जनाजे को लेकर लोग स्थानीय निरंजन बिगहा स्थित कब्रिस्तान पहुंचे जहां उनके पार्थिव शरीर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रखा गया। जिला प्रशासन की ओर से शोक सलामी दी गई।

डीएम नवीन कुमार, एसपी विनीत कुमार, एस डी एम सूर्य प्रताप सिंह, एस डी पीओ शुभांक मिश्र, जिला जदयू अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किए गए। मौके पर उनके पुत्र तनवीर अंसारी उनके स्वजन और शहरवासी मौजूद थे। एक सप्ताह पूर्व 85 वर्षीय स्वर्गीय अंसारी को इलाज के लिए वेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उनका निधन हो गया।

बाबए कौम के नाम से मशहूर प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, द्विराष्ट्र के प्रबल विरोधी, पूर्व मंत्री स्वर्गीय अब्दुल कलाम अंसारी के वे पुत्र थे। उनके असामयिक निधन के बाद हुए उप चुनाव में 1973- 77 एवं 85 - 90 में डेहरी विधानसभा के विधायक और राज्य सरकार में परिवहन तथा डेयरी विकास मंत्री रह चुके थे। खालिद अंसारी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उन्हें जन्नत में अहम मुकाम अता करें। उन्होंने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static