केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार हुए सम्मानित, बोले- नई पीढ़ी का सही मार्गदर्शन करें शिक्षक

8/17/2023 10:20:12 AM

दरभंगा: केंद्रीय विद्यालय, एयर फोर्स स्टेशन (दरभंगा) के शिक्षक सुनील कुमार को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राज कुमार रंजन सिंह के द्वारा शिक्षक सुनील कुमार को मान पत्र एवं शॉल देकर द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे कार्यक्रम में 14 अगस्त को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडे ने सुनील कुमार को मान पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व भी 2017 में केंद्रीय विद्यालय संघटन ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

सम्मान मिलने से गौरवान्वित शिक्षक सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने शैक्षणिक कौशल से नई पीढ़ी का सही मार्गदर्शन करें। 

Content Writer

Nitika