कैमूर पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Friday, Mar 08, 2024-06:05 PM (IST)

कैमूर: बिहार के कैमूर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, 27 पीस खोखा एवं हथियार निर्माण में उपयोग की जाने वाले अन्य अवैध सामग्री बरामद की है।

PunjabKesari

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव में देसी पिस्टल बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद मेरे निर्देश पर पुलिस की एक गठित कर रात्रि में अमाढ़ी गांव के केशोनाथ राम के मड़ई पर छापेमारी की गई।

PunjabKesari

वहीं, मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 27 खोखा, तीन मोबाइल, दो लेथ मशीन, दो आरी, एक अर्धनिर्मित बैरल, एक खंती, एक घिरनी, दो बटाली, एक टांगी और 10 हेक्सा ब्लेड को बरामद किया है।पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static