अस्पताल से घर लौटे मांझी, बोले- अभी पूरी तरह से स्वस्थ हूं, रूटीन चेकअप के लिए गया था अस्पताल

2/28/2022 12:33:20 PM

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अस्पताल से घर लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। 'अभी पूरी तरह से स्वस्थ हूं।' सभी शुभचितकों को धन्यवाद। वहीं पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मांझी को ब्रेन स्ट्रोक होने की खबरों को सिरे से खारिज किया है।
PunjabKesari
हम प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर लेवल कम होने के कारण हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने वेदांता में जाकर अपना रूटीन चेकअप करवाया, जिसके बाद वो स्वस्थ पाए गए। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। दानिश रिजवान ने बताया कि इससे पहले भी वो लगातार दिल्ली में चेकअप करवाते रहे हैं। वो इस बार दिल्ली नहीं जा पाए, इसलिए पटना में ही अपना चेकअप करवाया।

बता दें कि मांझी को ब्रेन स्ट्रोक होने की खबर सामने आ रही थी। इसके बाद से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। हम पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के फोन कार्यालय में आने लगे। लेकिन फिर पार्टी प्रवक्ता ने स्थिति को स्पष्ट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static