जनसंख्या नियंत्रणः मांझी ने अपनाया BJP से अलग रुख, नीतीश की नीतियों का किया समर्थन

7/14/2021 2:26:15 PM

 

पटनाः जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा की अलग-अलग राय के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भाजपा से अलग रुख अपनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का समर्थन किया है।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान एवं उपायों का स्वागत करते हैं। बिहार में बच्चियों की शिक्षा का असर है कि देश के प्रजनन दर के औसत बिहार का प्रजनन दर कम है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए अन्य राज्यों को भी नीतीश कुमार के मॉडल को अपनाने की आवश्यकता है।'

बता देें कि मुख्यमंत्री कुमार ने सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'जो राज्य जो करना चाहे अपना करें लेकिन मेरा बहुत साफ मत है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सिर्फ कानून बनाकर कोई उपाय करेंगे तो भारत जैसे देश के लिए यह संभव नहीं है। चीन का उदाहरण सामने है और देश की भी क्या स्थिति है हम सब देख ले।' उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित होती हैं तब उनमें इतनी जागृति आती है कि इसके कारण अपने प्रजनन दर घट जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static