HAM पार्टी के प्रवक्ता पर रेप का केस, झारखंड की महिला बोली- मेरे बच्चे के पिता हैं दानिश रिजवान

9/17/2022 2:30:50 PM

पटनाः झारखंड की अनुसूचित जनजाति की महिला द्वारा हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा दानिश रिजवान का है। महिला ने पटना पुलिस के अधिकारियों से न्याय की मांग की है और कहा कि बेटे का डीएनए टेस्ट करवा लिया जाए। वहीं पुलिस ने महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह है पूरा मामला
दरअसल, मामला 2011 का है। महिला ने अपने आरोप में बताया कि वह किसी काम को लेकर पटना आई हुई थी। पटना में महिला अपना काम खत्म करके रांची वापिस जा रही थी। इसी बीच स्टेशन पर उसे कुछ लोग परेशान करने लगे। उस वक्त रांची के लिए कोई ट्रेन नहीं जानी थी। इसके बाद महिला स्टेशन से बाहर आ गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। दानिश महिला को अपने साथ किसी होटल में ले गया, जहां पर महिला ने खाना खाया और उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद दानिश ने रेप की घटना को अंजाम दिया।

रेप के दौरान होश में थी महिला
वहीं महिला ने बताया कि जब दानिश उसके साथ रेप कर रहा था तो वह होश में थी। इस घटना के बाद महिला वापिस रांची चली गई थी। उसने यह पूरी घटना रांची में एसएसपी को बताई तो पुलिस ने महिला को ही गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल में ही पता चला कि वह गर्भवती है। उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे का डीएनए जांच करवाएगी पुलिस
बता दें कि महिला के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सचिवालय थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस और 10 साल के बच्चे का डीएनए जांच करवाएगी और अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दानिश रिजवान डीएनए टेस्ट करवाने के लिए नोटिस भेजेगी इसके अतिरिक्त पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

Content Editor

Swati Sharma