समस्तीपुर सदर अस्पताल में खुला जीविका हेल्थ हेल्प डेस्क, सुबह 6 से रात 10 बजे तक करेगा काम

2/4/2023 1:44:49 PM

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में जीविका द्वारा हेल्थ हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाईः 25 लाख से ज्यादा की विदेशी शराब बरामद

हेल्प डेस्क सुबह 6 से रात के 10 बजे तक करेगा काम 
​​​सिविल सर्जन डॉ.एस.के.चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि इसका संचालन प्रशिक्षित जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हेल्थ हेल्प डेस्क में आने वाले मरीजों और परिजनों को उपचार से लेकर भर्ती होने तक की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह हेल्प डेस्क सुबह 6 बजे से 10 बजे रात तक काम करेगा।  इस अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा और उसके बारे में पूरी जानकारी मरीजों को दी जाएगी। ताकि बाहर से आने वाले मरीजों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।  ​​​​​​

यह भी पढ़ेंः- पटना पहुंचा स्व. शरद यादव का अस्थि कलश, RJD प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एस.के चौधरी ने बताया कि हेल्थ हेल्प डेस्क की खास बात ये है कि इसके लिए जीविका दीदियों का प्रशिक्षण पहले एम्स पटना में कराया गया। प्रशिक्षित होने के बाद जीविका दीदियों को इस हेल्थ हेल्प डेस्क पर मरीजों के मदद के लिए लगाया गया है।


 

Content Editor

Swati Sharma