Birthday Special: नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को 'विकास दिवस' के रूप में मना रहे JDU कार्यकर्ता

3/1/2021 11:41:35 AM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है। इस मौेके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर जदयू कार्यकर्ता और राजद नेता सहित कई बड़े नेताओं ने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी। वहीं जदयू कार्यकर्ता सीएम नीतीश के 70वें जन्मदिन को 'विकास दिवस' के रूप में मना रहे हैं। इसके लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सेलिब्रेशन कर रहे हैं।

जदयू कार्यकर्ताओं ने स्टेशन गोलंबर के पास महावीर मंदिर में पूजा की। साथ ही पटना में गरीबों के बीच 'लड्डू', नोटबुक, पेंसिल और दूध वितरित किए। साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह खुद आज नालंदा स्थित अपने पोलिंग बूथ पर मौजूद रहकर सीएम नीतीश का जन्मदिन मनाएंगे।

वहीं पार्टी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से 70 पाउंड का केक काटा जबकि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से मंत्री मदन सहनी के आवास पर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मेडिकल हेल्थ कैंप के जरिए नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।


 

Content Writer

Nitika