VIDEO: JDU ने हेमंत सोरेन की ख़तियान यात्रा को बताया पोलिटिकल स्टंट

1/19/2023 12:57:28 PM

रांची: बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री और झारखंड के प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी झारखंड में जदयू संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसी दौरान रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में प्रदेश स्तरीय जदयू नेताओं के साथ बैठक के बाद एक मीडिया से बात की। जहां उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में संगठन अपनी मजबूती के लिए काफी पुराने समय से लगातार प्रयासरत रही है। पार्टी से गए नेता और पार्टी से जोड़ने में नए लोगों को जदयू लगातार लगी हुई है।उन्होंने कहा कि जदयू के लिए झारखंड एक फर्टिलाइज्ड भूमि है और यहां जदयू के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। 

Content Editor

Swati Sharma