मुकेश सहनी के महागठबंधन में शामिल होने पर JDU ने कसा तंज, कहा- NDA गठबंधन को कोई भी जीतने से नहीं रोक सकता

4/5/2024 6:28:54 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): मुकेश सहनी के आरजेडी का दामन थामने के बाद लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। बीजेपी के बाद अब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी मुकेश सहनी के महागठबंधन में शामिल होने पर तंज कसा है।

"ये महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है"
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह हमने तो पहले ही कहा था कि यह महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। खैर जिस तरह से मुकेश सहनी ने 2020 में  बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आरजेडी पर पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकाट कर दिया था। वह दृश्य आज भी बिहार की जनता और हम सभी लोगों को याद है।‌

'एनडीए गठबंधन को कोई भी जीतने से नहीं रोक सकता'
अभिषेक झा ने कहा कि एक बार फिर से मुकेश सहनी इस राजद के पास गए हैं जिन पर उन्होंने पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था। खैर कोई कहीं आए जाए इससे ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई फर्क पड़ता है और ना ही एनडीए गठबंधन को जीतने से कोई रोक सकता है।

Content Editor

Swati Sharma