उपचुनावः RJD के बाद JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, नीतीश सहित 20 नेताओं के नाम शामिल

10/11/2021 12:35:24 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद के बाद अब जदयू ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के 20 नेताओं के नाम शामिल हैं।

जदयू की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। दूसरे नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह हैं जबकि चौथे नंबर पर जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल है। वहीं जदयू की स्टारक प्रचारकों की सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, रामनाथ ठाकुर, अशोक कुमार चौधरी, संजय झा, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, मदन साहनी, सुनील कुमार, जयंत राज, सुनील कुमार पिंटू, नरेंद्र नारायण यादव, विद्यासागर निषाद, देवेश चंद्र ठाकुर और रत्नेश सदा का नाम भी शामिल है।

बता दें कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट के लिए 29 अक्टूबर को उपचुनाव होना है, जबकि 2 नवंबर को मतगणना होगी। इसके लिए राजद ने पहले ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। राजद की सूची में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप का नाम गायब था।
 

Content Writer

Nitika