JDU की राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी की हुई घोषणा, केसी त्यागी को नहीं मिली जगह
3/22/2023 8:51:37 AM

पटनाः आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय कमेटी और बिहार इकाई के गठन की घोषणा कर दी है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार विधान परिषद के सदस्य अफाक अहमद खान ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उफर् ललन सिंह ने राष्ट्रीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में एक उपाध्यक्ष, 22 महासचिव, 07 सचिव और एक कोषाध्यक्ष हैं।
वहीं खान ने बताया कि पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का महासचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा, लोकसभा सदस्य संतोष कुमार कुशवाहा, गिरधारी यादव, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी, कहकशां परवीन, रामकुमार शर्मा, धनंजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद कमर आलम, विधान पार्षद हरिशचंद्र पाटिल, अफाक अहमद, पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील के अलावा हर्षवर्धन सिंह और राज सिंह मान को महासचिव बनाया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा