जदयू MLC नीरज कुमार का बड़ा आरोप- तेजस्वी यादव के नाम पर है 396 करोड़ की संपत्ति

3/15/2022 11:59:12 AM

पटनाः जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर 396 करोड़ के संपत्ति अर्जित करने का एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। नीरज कुमार ने कहा कि पटना में कई जगहों पर 41 कट्ठा से ज्यादा जमीन तेजस्वी यादव के नाम है।

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जवाब दें कि ये संपत्ति किसकी है। कभी तरुण यादव तो कभी अन्य अलग-अलग नाम से संपत्ति ये लोग अर्जित किया है। ये हमेशा गरीब दलित अल्पसंख्यक की बात करते है कि ये लोग भूमिहीन है। तेजस्वी यादव के पास इतना संपत्ति है तो आप क्यों नहीं इन लोगों को ये जमीन दे देते हैं। मैं सरकार से अनुरोध किया हूं की ऐसे मामलों की जांच कर के उस पर बुलडोजर चलाया जाए।
 

Content Writer

Ramanjot