Monsoon Session: अग्निपथ को लेकर विपक्ष ने सदन से किया बहिष्कार तो सत्तापक्ष के सदस्य भी रहे गायब

Tuesday, Jun 28, 2022-06:01 PM (IST)

पटनाः आज बिहार विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन था। पहले दिन से ही विपक्ष लगातार अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहा है, जिससे सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। बिहार विधानसभा में मंगलवार को शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई। भोजनावकाश के बाद विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक सम्मान पर चर्चा आयोजित की गई थी। लेकिन शर्मनाक स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब सदन में विधायक ही मौजूद नहीं थे। पूरा विपक्ष अग्निपथ को लेकर सदन से बहिष्कार कर दिया था तो सत्ता पक्ष से भी जुड़े जदयू के सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे। विवश होकर विधानसभा अध्यक्ष ने इस परिचर्चा को स्थगित कर दिया और सदन की कार्यवाही भी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

वहीं अग्निपथ के मुद्दे पर जदयू विधायक ने खुल के कुछ नहीं बोला। राजद को समर्थन देने के सवाल पर जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि हम किसी पार्टी के साथ नहीं है। हम देश के युवाओं के साथ है। केंद्र सरकार को इसपर पुनः विचार करना चाहिए। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल मानने के लिए तैयार नहीं हुए कि उत्कृष्ट विधेयक के चर्चा के दौरान जदयू के विधायक नहीं थे। बचौल ने कहा सभी लोग थे इसपर चर्चा भी हुआ। सदन स्थगित करने के सवाल पर झेंपते नज़र आए।

अग्निपथ योजना को लेकर विरोध भले ही सड़को पर खत्म हो गया हो लेकिन विरोध अब सड़क से सदन में पहुंच गयाहै। इस विरोध का साथ अप्रत्यक्ष रूप से जदयू को भी मिल रहा है। अब देखना होगा कि इस विरोध का असर क्या होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static