JDU विधायक का विवादों से पुराना नाता, पहले भी कई बार बटोर चुके हैं सुर्खियां

9/3/2021 6:38:56 PM

 

पटनाः नीतीश के बड़बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। वह कभी अपनी सरकार गिरने की भविष्यवाणी करते हैं तो कभी कहते हैं कि दबंग होना जरूरी है। इससे पहले भी जदयू विधायक अपने विवादों के चलते कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं।

दरअसल, गोपाल मंडल समय-समय पर अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही निशाने पर लेते रहे हैं। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने कहा कि 'नाथनगर की सीट नीतीश कुमार की गलती की वजह से पार्टी हार गई। वहीं एक बार तो जदयू विधायक ने अपनी ही सरकार के गिरने की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा था- '6 महीने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गिर जाएगी। इस सरकार के गिरने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।'

बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर पैसा वसूलने का आरोप लगाकर मंडल मीडिया के सुर्खियों में आ गए। हालांकि, एक दिन बाद वो पलटी मार गए। विधायक ने तारकिशोर प्रसाद को कहा- 'तारकिशोर बाबू, आई लव यू'।

Content Writer

Nitika