VIDEO: जदयू मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष को दी नसीहत, गिनाई नीतीश सरकार की उपलब्धियां

4/11/2024 2:59:31 PM

पटना: जदयू मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा है कि विपक्ष नीतीश कुमार पर आरोप लगाता है। उनके ऊपर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। 2005 के पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज बिहार कहां से कहां पहुंच गया है। यह उनको देखना चाहिए, जो आरोप लगाते हैं और टिप्पणी करते हैं। आज नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में सबसे पहले घर-घर नल जल की योजना शुरू हुई। बिजली हर घर में है। सड़के हैं जहां गड्ढे हुआ करते थे उसकी स्थिति में काफी सुधार आया है। 

Content Writer

Ramanjot