JDU ने किया नई प्रदेश कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली 33% से अधिक भागीदारी, यहां देखें LIST

6/24/2021 4:20:19 PM

पटनाः बिहार में जदयू ने आज अपनी नई प्रदेश कमेटी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में यह कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 29 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं 60 महासचिव बनाए गए हैं और 114 सचिव बनाए गए हैं। वहीं कमेटियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिस्ट जारी करते कहा कि जुलाई से पार्टी फंड जमा करने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस बार प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमान जदयू से एमएलसी लल्लन सर्राफ को दी गई है। लल्लन सर्राफ व्यवसायी वर्ग से आते हैं। जदयू ने एक बार फिर से संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। साथ ही अन्य 6 प्रवक्ता भी बनाए गए हैं।

वहीं जदयू ने ट्वीट कर लिखा कि पार्टी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश कमिटी में पहली बार 33% से अधिक महिलाओं को जगह दी है। जदयू ऐसा करने वाली देश की पहली पार्टी है। महिलाओं के साथ ही युवाओं को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही समाज के सभी तबके को सम्मान दिया गया है।

बता दें कि पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, सुहेली मेहता, अजय आलोक, प्रगति मेहता, निखिल मंडल और अभिषेक झा को जगह दी गई है। प्रवक्ताओं में रणवीर नंदन नए प्रवक्ता हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पुराने प्रवक्ता हैं।

Content Writer

Nitika