बिहार विधान परिषद चुनावः JDU ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानें किसे मिला टिकट
6/7/2022 1:34:46 PM
पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन का दौर भी जारी है। इसी बीच जदयू ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जदयू ने अफाक अहमद और रविन्द्र कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अफाक अहमद खां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रविन्द्र कुमार सचिव के पद पर थे। दोनों उम्मीदवारों के नाम की औपचारिक घोषणा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की।
अफाक अहमद ने जताया नीतीश का आभार
उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जदयू के दोनों उम्मीदवार काफी खुश नजर आ रहे थे। जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार अफाक अहमद ने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है और इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं का आभार व्यक्त किया।
Koo Appजनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आज बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के 2 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। माननीय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां एवं राष्ट्रीय सचिव श्री रविंद्र सिंह के नाम की घोषणा की हैl रविन्द्र सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं जो शुरुआती दौर से ही दल से पूरी निष्ठा से जुड़े रहे हैं। - Janata Dal (United) (@jduonline) 7 June 2022

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको आगे निभाएंगेः रविंद्र प्रसाद
वहीं टिकट मिलने के बाद जदयू उम्मीदवार रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जदयू इकलौती ऐसी पार्टी है जिस में देर हो सकता है लेकिन अंधेर नहीं हो सकता। एक समय में नीतीश कुमार के साथ हम लोग मजबूती से काम किए है और आज भी कर रहे हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको आगे निभाएंगे। उन्होंने पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि एमएलसी चुनाव को लेकर आरजेडी के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया है। बीजेपी कोटे से दो और जदयू कोटे से दो उम्मीदवारों को नामांकन करना था, जिसमें जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दिया है। अब देखना होगा कि भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम के पत्ते कब खोलती है।