नीतीश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे JD(S) अध्यक्ष देवगौड़ा, इसी महीने करेंगे पटना का दौरा

9/13/2020 12:07:13 PM

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच जनता दल (सेक्युलर) ने मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके चलते जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा इसी महीने राजधानी पटना में आएंगे।

एच.डी. देवगौड़ा ने दावा किया कि बिहार के कई नेता उनके संपर्क में हैं और वे चुनाव में अपनी भूमिका निभाने के लिए जेडी(एस) में शामिल होंगे। इसी बीच, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और छात्रों के मुद्दों को लेकर पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कोरोना काल में मजदूरों के साथ अन्याय किया है। क्वारंटाइन केंद्रों के नाम पर बिहार में लूट मचाई गई।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एच डी कुमारस्वामी ने नीतीश सरकार को रोजगार पैदा करने में असफल बताया। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में बिहार में कोई विकास नहीं हुआ। बिहार जेडीएस के अध्यक्ष हलधर कांत मिश्रा ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नीतीश सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है।

Ramanjot