Farmers Protest: किसानों के समर्थन में उतरा JAP, पुलिस ने रोका तो जमीन पर लेटे पप्पू यादव

12/22/2020 4:05:38 PM

 

पटनाः राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 27वें दिन भी जारी है। इस आंदोलन को बिहार में राजद सहित कई बड़ी विपक्षी पार्टियों के द्वारा का समर्थन दिया जा रहा है। इसी बीच आज जाप अध्यक्ष पप्पू यादव भी किसानों के समर्थन में उतरे। वहीं मार्च निकाल रहे समर्थकों को रोकने पर जबरदस्त हंगामा हो गया।

पप्पू यादव ने बीच सड़क पर धरना दिया और जमीन पर ही लेट गए। दरअसल, पप्पू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसान आंदोलन के समर्थन और बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध में किसान न्याय मार्च निकाला। इस दौरान राजभवन की और बढ़ रहे समर्थकों को पुलिस ने रोका। पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। इतना ही नहीं वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इसी बीच थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। महिला कार्यकर्ताओं को महिला पुलिस ने रास्ते से हटाया।

वहीं इस मार्च में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा था। इसी के चलते पुलिस ने मार्च को अवैध बताया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बीच सड़क पर ही रोक दिया। बता दें कि केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अभी तक कोई आपसी सहमति नहीं बन पाई है। किसानों को यही मांग है कि एमएसपी पर कानून लाया जाए और इन कानूनों को वापस लिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static