जमुई पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्य फरार

6/28/2021 7:14:59 PM

जमुईः बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि न्यू कॉलोनी झाझा के निकट ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है। इसी आधार पर उनके नेतृत्व मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक लड़के को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया। हालांकि, इस क्रम में गिरोह के कई अन्य सदस्य फरार हो गए।

श्रीकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Content Writer

Ramanjot