महंगाई के खिलाफ महागठबंधन के ''विरोध मार्च'' पर जायसवाल का हमला, RJD को लेकर कही ये बड़ी बात

Sunday, Aug 07, 2022-11:34 AM (IST)

पटनाः बिहार में आज तेजस्वी यादव महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आह्वान किए हुए है। वहीं इसी मामले में भाजपा के इकाई अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संजय जायसवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा अगर तकलीफ है, तो राजद पार्टी को है। इनके समय मे होता था कि इनके यहां गाय दुहने वाला भी एक करोड़ की जमीन दान देता था लेकिन आजकल के समय में यह नहीं होता है। इसीलिए सबसे ज्यादा उनको अखरता है। वहीं इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी जी के हनुमान को ईडी के द्वारा हिरासत में लिया गया है। वह अब बहुत कुछ उगलने वाले हैं। इससे परेशान होकर वह मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए मार्च निकाल रहे हैं।

बता दें कि बिहार में महागठबंधन महंगाई के खिलाफ ‘विरोध मार्च' कर रहा है। इसमें महागठबंधन से जुड़ी सभी पार्टियां शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static