RJD में सबकुछ ठीक नहींः जगदानंद सिंह ने दिल्ली में लालू से की मुलाकात, अब तेजस्वी को किया तलब

7/19/2021 7:03:08 PM

 

पटनाः राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात की। जगदानंद सिंह से मुलाकात के बाद अब राजद अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को दिल्ली में तलब किया है। वहीं तेजस्‍वी यादव अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर अचानक दिल्‍ली चले गए हैं।

सोमवार को लालू यादव से मुलाकात को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि वे उनकी तबीयत का हालचाल लेने दिल्‍ली आए हैं। बहुत दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी। तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने पर उन्‍होंने कहा कि उन पर कई मुकदमे हैं और पिता की तबियत भी खराब है। ऐसे में दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने पार्टी में किसी मतभेद से इनकार किया है।

वहीं इससे पहले 9 जुलाई को जगदानंद सिंह के इस्तीफे देने की खबर सामने आई थी। उन्होंने अपने इस्‍तीफे की वजह बढ़ती उम्र और स्‍वास्‍थ्‍य कारणों को बताया है। उधर, जगदांनद सिंह के इस्‍तीफे की खबरों को पार्टी ने अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। राजद प्रवक्‍ता चितरंजन गगन ने जगदानंद सिंह का इस्तीफा ना होने की बात कही है।
 

Content Writer

Nitika