नीतीश के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण में न पहुंचने पर RJD का तंज, कहा- केवल सत्ता के लिए हुआ है NDA का गठबंधन
Monday, Jul 25, 2022-04:42 PM (IST)

पटनाः बिहार के राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण नहीं पहुंचने पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मन की बात मैं नहीं जानता लेकिन भारत के संविधान को जानता हूं। हर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण शामिल हो इसकी जानकारी हमें नहीं है।
जगदानंद सिंह ने कहा कि जनता ने हमें जनादेश दिया था लेकिन सत्ता में नीतीश कुमार है। हम उन्हें जगाने का प्रयास कर रहे है। अगर जाग गए तो ठीक। साथ ही उन्होने कहा कि एनडीए बेमेल शादी है। इनका गठबंधन केवल सत्ता के लिए हुआ है। इन्होंने जनादेश को लूट लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा उम्र पर टिप्पणी पर भी राजद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नावसीखिए है उनको अभी, जितनी उनकी उम्र है, उससे ज्यादा मेरा समाजवादी सफर है। बिहार को आतंकी राज्य कहने वालो को शर्म आनी चाहिए। बिहार की तुलना किसी से नहीं हो सकती है।
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी उनका आदर करते है। राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है लेकिन भाजपा ने उसका दुरुपयोग किया है। यदि संवैधानिक रूप से चीजें होंगी तो हम सभी आदर करेंगे।