मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह को हराना होगा कठिन, कई सालों से रहा है दबदबा

9/29/2020 1:14:41 PM

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू हो चुकी है। एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है। कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला नहीं हुआ है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी चुनाव दिलचस्प होने वाला हैं।

आपकों बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट को राज्य की हॉट सीट माना जाता है। यहां से बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) विधायक हैं। इस सीट पर सालों से अनंत सिंह का दबदबा रहा है। इसलिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा। इस क्षेत्र में भूमिहार वोटर्स की संख्या अधिक है। वहीं अनंत सिंह भी भूमिहार जाति से ही आते हैं और ऐसे में उनको इसका फायदा भी मिला जाता है।

2015 विधानसभा में जदयू से मतभेद होने के बाद भी आनंत सिंह इस सीट से रिकॉर्ड मतों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे। वहीं उनके सामने जदयू नेता नीरज कुमार को महज 35 हजार वोट मिले थे। अनंत सिंह पिछले चार विधानसभा चुनाव से लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आनंत सिंह फिर से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किस पार्टी से लड़ेंगे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Ramanjot