जिम ट्रेनर के साथ खुशबू की कई अंतरंग तस्वीरें आईं सामने, पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

9/24/2021 2:16:23 PM

 

पटनाः जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित फिजियोथेरापिस्‍ट व जदयू नेता राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्‍नी खुशबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच अब जिम ट्रेनर और डॉक्टर की पत्नी की अंतरंग तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिम ट्रेनर पर गोली खुशबू ने ही चलवाई थी। इसके लिए उसने अपने पूर्व प्रेमी से संपर्क किया था, जिसने एक शूटर का बंदोबस्त किया था। विक्रम और खुशबू पहले से एक-दूसरे को जानते थे और घंटों फोन पर बातें किया करते थे। फिलहाल अब पुलिस ने खुशबू सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला कि जनवरी से लेकर अब तक विक्रम और खुशबू के बीच लगभग 1100 बार फोन पर बातचीत हुई। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिससे पता चलता है कि वो कितने करीब थे।

 

Content Writer

Nitika