पहली बार विधायक बनीं 'अंतरराष्ट्रीय शूटर' श्रेयसी सिंह को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी

8/24/2021 10:00:27 AM

पटनाः बिहार के जमुई से पहली बार विधायक चुनी गई अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। 42 सदस्यीय कमेटी में बिहार के दो लोगों को शामिल किया गया है। इनमें जमुई से पहली बार विधायक चुनी गई अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह और भाजपा आइटी सेल के सह-संयोजक अनमोल शोभित को भी जगह दी गई है।

गौरतलब है कि विधायक श्रेयसी सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और बांका से सांसद रही पुतुल देवी की पुत्री हैं ।

Content Writer

Ramanjot