CM नीतीश का निर्देश- पथ निर्माण से जुड़ी सभी परियोजनाओं का कार्य तेजी से हो पूर्ण

1/27/2022 8:14:35 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को पथ निर्माण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कहा कि आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण किया गया है तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करें, इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बिहार आने वाले पर्यटकों को राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाने में सहूलियत होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-दो के अतंर्गत सुलभ संपकर्ता को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें। कुमार को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने सत्तर घाट पुल, बख्तियारपुर-ताजपुर प्रोजेक्ट, जेपी गंगा पथ, मीठापुर से करबिगहिया फ्लाइओवर के कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static