CM नीतीश का निर्देश- बाढ़ प्रभावित लोगों को अच्छे राहत शिविरों में रखा जाए

7/26/2020 4:49:02 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावितों को अच्छे राहत शिविरों में रखे जाने के साथ ही उन्हें छह-छह हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

नीतीश ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में जिन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है उन्हें अच्छे राहत शिविरों में रखा जाए तथा उन्हें मुफ्त में मास्क उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्धारित संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान के अनुसार एहतियात के तौर पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण रखें।

मुख्यमंत्री ने निर्देेश दिया कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों के बीच जीआर वितरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। एसओपी के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों को छह-छह हजार रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। आपदा पीड़ितों का राज्य के खजाने पर पहला अधिकार है। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static