ड्यूटी के दौरान दारोगा को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, 5 बार भरी मांग तो वीडियो हुआ वायरल

11/18/2022 3:09:59 PM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में एक दारोगा की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शराब के नशे में धुत एक दारोगा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा जबरन एक महिला को सिंदूर डाल रहा है। उन्होंने एक बार नहीं पांच बार मांग में सिंदूर भर दिया।



गश्ती के दौरान दोनों को हुआ था प्यार
जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा व महिला से बात की गई तो पता चला कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। बताया जा रहा है कि एएसआई सुमन कुमार साल 2019 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना में कार्यरत थे। उसी दौरान वह एक दिन गश्ती के लिए गए हुए थे। इसी बीच वह 3 बच्चों की मां छोटी देवी से मिलें। फिर दोनों में धीरे- धीरे प्यार होने लगा, लेकिन इसी दौरान दारोगा का तबादला बेगूसराय के उत्पाद विभाग में हो गया। तबादले के बाद एएसआई ​सुमन कुमार अपनी प्रेमिका को लेकर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में रहने लगे। इसके बाद वर्ष 2020 दोनों ने शादी कर ली।



2 बच्चों के पिता है एएसआई
वहीं दोनों शादी के बाद एक साथ रहने लगे। इसी बीच महिला के परिजन बेगूसराय पहुंच गए। महिला के परिजनों ने दोनों से शादी करने की बात पूछी और दोनों की शादी का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि यह वीडियो बीते 2 दिन पहले वायरल हुआ है। महिला ने बताया है कि वह अपने पति से बहुत ज्यादा परेशान थी। इसलिए एएसआई से शादी कर ली। इस शादी से परिजन नाखुश थे और उन्होंने 2 साल पुराना वीडियो अब वायरल कर दिया। बता दें कि एएसआई के 2 बच्चे हैं और दारोगा व महिला इस शादी से बेहद खुश हैं। बता दें कि उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने कहा कि एएसआई का वीडियो मेरे पास भी आया है। साथ ही कहा कि एएसआई से इस वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

Content Editor

Swati Sharma