उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बोले- बिहार को बनाया जाएगा टेक्सटाइल एवं लेदर उद्योग का हब

6/11/2021 1:34:15 PM

समस्तीपुरः बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राज्य मे टेक्सटाइल एवं लेदर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है और जल्द ही टेक्सटाइल एवं लेदर नीति लाई जाएगी।

शाहनवाज हुसैन ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार को टैक्सटाइल्स एवं लेदर उद्योग का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगलादेश टैक्सटाइल्स का हब हो गया है और इंडियन कंपनी भी यहीं से कपड़ो का निर्माण करा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार मे भी टैक्सटाइल्स लेबर की कमी नहीं है। सरकार ने कोरोना काल मे बिहार लौटे मजदूरों का सर्वे कराया है, जिसमें सबसे अधिक कपड़ा निमार्ण कार्य से जुड़े लेवर पाए गए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में समस्तीपुर जिले के उधोग-धंधे को विकसित करने के लिए 304 करोड़ 38 लाख रूपये का इंभेसमेंट आया है, जिसमें जिले के गौसपुर सरसौना मे 1 सौ 30 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत की सीमेंट फैक्ट्री एवं बाजितपुर मे 16 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज का निमार्ण कार्य शामिल है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि समस्तीपुर जिले के वैनी स्थित खादी ग्राम उधोग को 14 लाख 70 हजार लागत की खादी बोर्ड से 43 चरखे दिए गए है। इसके अलावे जिले के रोसड़ा रेणू शिल्प को 40 लाख रुपये समान सुविधा केन्द्र निमार्ण के लिए दिए गए है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बीरेंद्र कुमार, भाजपा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य राम सुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह समेत अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।

Content Writer

Ramanjot