VIDEO: उद्योग मंत्री Sameer Mahaseth बोले- बिहार में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं उद्योग धंधे

2/28/2023 12:58:51 PM

 

पटनाः उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने पटना में प्रेस वार्ता की। इससे पहले लाभार्थियों को चेक देकर उनको लाभ दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग धंधे काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। नए-नए उद्योग लगाने के लिए सरकार की तरफ से मदद भी की जा रही है, जो भी उद्योग धंधे हैं उनको करने वाले उद्योगपति भी काफी खुश है। उनका फायदा हो रहा है। चाहे वह लोहे का छड़ बनाने का उद्योग हो या मखाना का उद्योग हो या मछली से जुड़ा उद्योग धंधा हो।

Content Writer

Nitika