स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर चिराग पासवान ने देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

8/15/2020 10:36:29 AM

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभाकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर भारत के मजबूत निर्माण में सहयोग का संकल्प लें।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर आजादी के इस पर्व पर भारत के मजबूत निर्माण में सहयोग का संकल्प लें।



लोजपा अध्यक्ष ने अपने अन्य ट्वीट में कहा, "आज 7वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश को सम्बोधित किया। #MakeForWorld के नारे के साथ आत्म निर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। आइए हम सब भी मिल कर इस नारे को दोहराए और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शुरूआत करें।" जय हिन्द जय भारत।



बता दें कि आज पूरा भारत 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कोरोना काल के बावजूद भी लोग आजादी के इस पर्व को धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहे हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया।

Edited By

Ramanjot