बिहार के पश्चिम चंपारण में 3583 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ये अपील

Wednesday, Sep 04, 2024-02:38 PM (IST)

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 3583 एचआईवी के पॉजिटिव मरीज मिले, जिसमें 20 गर्भवती महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। इस मामले की जानकारी मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस संबंध में बिहार सरकार के निर्देश पर समूचे पश्चिम चंपारण जिले में  जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 3583 HIV पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 20 गर्भवती महिलाएं एवं 30 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले के 200 गांवों को प्रशासन द्वारा चिह्नित किया गया है। इन गांवों में लगातार लोगों को जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मरीजों को दवा के अलावा प्रति व्यक्ति 1500 रुपये व अन्य आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके अलावा परवरिश योजना के तहत मरीजों के बच्चों को भी 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।

मरीजों का होगा मुफ्त इलाज
वहीं राज्य एड्स नियंत्रण के काउंसलर ने कहा कि कोई एचआईवी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों की पहचान गुप्त रखी जा रही है और उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static