गायघाट रिमांड होम केस में पूर्व IPS ने राज्यपाल को लिखा पत्र, मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप

2/3/2022 3:13:09 PM

पटनाः बिहार में गायघाट रिमांड होम मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच अब पूर्व IPS अमिताभ कुमार ने बिहार सरकार के कई मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

पूर्व IPS अमिताभ कुमार ने गुरवार को राज्यपाल फागू चौहान को को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रिमांड होम से लड़कियों की सप्लाई बिहार सरकार के कई मंत्रियों तक की जाती है। इस वजह से मुख्यमंत्री नीतीश ने मामले की लीपापोती के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने राज्यपाल से सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने की मांग की है।



अमिताभ कुमार ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में भी मुख्यमंत्री ने लीपापोती के प्रयास किए थे। वहीं सीबीआई जांच के बाद समाज कल्याण विभाग की मंत्री मंजू सिन्हा को इस्तीफा तक देना पड़ गया था।

Content Writer

Ramanjot