Bihar Elections: पहले चरण में RJD ने सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

10/20/2020 2:58:42 PM

पटनाः बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा दिखाया है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव में राजद ने कुल 42 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जिनमें से 10 महिला हैं। यह इस चरण के कुल उम्मीदवारों का 23.81 प्रतिशत है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कुल 35 में से पांच महिला उम्मीदवार पर भरोसा दिखाया, जो कुल का 14.28 प्रतिशत है।

इसी तरह इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट से 29 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से पांच महिला हैं। यह कुल का 17.24 प्रतिशत है। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने कुल 41 उम्मीदवार में से आठ महिला प्रत्याशी पर दाव लगाया है, जो 19.51 प्रतिशत है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) ने 40 में से चार, कांग्रेस ने 21 में से एक तथा बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 26 में से दो महिलाओं पर भरोसा दिखाया है।

राजद ने कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से स्वीटी हेम्ब्रम, तारापुर से दिव्या प्रकाश, मसौढ़ी से रेखा देवी, संदेश से किरण देवी, मोहनिया से संगीता कुमार, नोखा से अनिता देवी, शेरघाटी से मंजू अग्रवाल, बाराचट्टी से समता देवी, नवादा से विभा देवी और चकाई से सावित्री देवी को उम्मीदवार बनाया है।

Ramanjot