पटना में अज्ञात बदमाशों ने अपार्टमेंट के बाहर व्यवसायी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Wednesday, Apr 01, 2026-02:40 PM (IST)

Bihar News: बिहार के पटना जिले के शास्त्री नगर इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यवसायी को उसके अपार्टमेंट के बाहर गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घायल व्यवसायी की पहचान पटना निवासी और निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता दिलीप कुमार के रूप में हुई है।

अज्ञात बदमाशों ने अपार्टमेंट के बाहर व्यवसायी को मारी गोली
सचिवालय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) साकेत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ''घटना मंगलवार रात की है, जब निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता दिलीप कुमार को शास्त्री नगर इलाके में उनके आवास के बाहर कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।''

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू
कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static