पटना में वृद्ध महिला की तकिया से मुंह दबाकर हत्या, फैली सनसनी; बेटी बोली- कल शाम मां से आखिरी बार हुई थी बात

Saturday, Jul 19, 2025-12:35 PM (IST)

पटना: बिहार में पटना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वृद्ध महिला की की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी हई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र का है। 

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आदर्शनगर कॉलोनी में एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शांति देवी (70) के रूप में की गई है। प्रथम द्दष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।

सिंह ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की बेटी ने बताया है कि मां से कल यानी शुक्रवार की शाम को आखिरी बार बात हुई है। वहीं आज यानी शनिवार की सुबह पता चला कि उन्हें किसी ने मार दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static