मुजफ्फरपुर में लोगों नेे गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर मनाई ईद, घरों में अदा की नमाज

5/14/2021 1:29:38 PM

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए देखते में ईद-उल-फितर इस्लाम का पावन पर्व मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में परिवार के साथ नमाज अदा की और अल्लाह से दुआ की कि इस कोरोना महामारी से लोगों को निजात मिले।

इस्लामिक मान्यता के अनुसार, ईद उल फितर की शुरुआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। इस जंग में पैगम्बर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में जीत हुई थी। जीत की खुशी जाहिर करने के लिए उन लोगों ने ईद मनाया था। ईद का सबसे अहम मकसद गरीबों को फितरा देना भी होता है। जिससे की वे लोग भी इस पर्व को मना सके। ईद के दिन लोग अपनो से गले मिलते हैं। यह भाई चारे का प्रतीक है।

Content Writer

Ramanjot