बिहार उपचुनावः गोपालगंज-मोकामा में BJP को मिला लोजपा का समर्थन, 2 दिन प्रचार करेंगे चिराग पासवान

10/28/2022 12:40:58 PM

पटनाः बिहार विधानसभा की मोकामा और गोपालगंज सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वहीं लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा को समर्थन देंगे और पार्टी के लिए 2 दिन प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।

चिराग पासवान भाजपा के लिए 2 दिन करेंगे प्रचारः जायसवाल
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया है कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान भाजपा के लिए 2 दिन प्रचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चिराग पासवान शुरू से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने उपचुनाव को लेकर सरकार पर आरोप लगाया है कि अनंत सिंह के समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि राजद को वोट दो नहीं तो तुम्हारी दुकान लूट लेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना होने के बाद भी वह कोई एक्शन नहीं ले रही हैं। वहीं संजय जायसवाल ने अनंत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में होने के बावजूद आनंद सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुकानदारों को कह रहे है कि हमारे पक्ष में वोटिंग करो नहीं तो तुम्हारी दुकानें लूट ली जाएगी।

जिसके साथ नीतीश कुमार होंगे उसको समर्थन नहीं देगी लोजपाः चिराग
बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग ने 3 नवंबर को बिहार विधानसभा की मोकामा और गोपालगंज सीट के उप-चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा तोहफा दिया है। चिराग पासवान ने बीते सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मोकामा या गोपालगंज का उप-चुनाव नहीं लड़ेगी और लोजपा का समर्थन उसे नहीं मिलेगा जिसके साथ नीतीश कुमार होंगे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि चिराग का समर्थन बीजेपी को ही मिलेगा।

Content Editor

Swati Sharma