अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः बिहार विधान परिषद में रेनू देवी सहित तमाम महिला सदस्यों को किया गया सम्मानित

3/8/2022 12:57:57 PM

पटनाः बिहार विधान परिषद में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम रेनू देवी सहित परिषद की तमाम महिला सदस्यों को बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सम्मानित किया।



इस अवसर पर सभापति अवधेश नारायण ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और मैं देश के सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं। बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्र में प्रधानमंत्री ने जो पहल किया है मैं उन लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं। हर साल की भांति इस साल भी कलम देकर महिलाओं को इसलिए सम्मानित करता हूं ताकि कलम के माध्यम से महिलाएं और सशक्त बने।

Content Writer

Ramanjot