बिहार में 40 वर्षों से आस्था के साथ छठ पूजा कर रहे किन्नर, बोले- हमारी सभी मनोकामना पूर्ण करती है छठी मइया

10/29/2022 2:34:45 PM

गोपालगंजः लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को आरंभ हो गया है। छठ पूजा को केवल हिंदू लोग ही नहीं बल्कि मुस्लिम और किन्नर समुदाय के लोग भी करते हैं। वहीं बिहार के गोपालगंज जिले में रहने वाले किन्नर समुदाय के लोग भी काफी आस्था के साथ छठ पूजा कर रहे हैं। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी वह नियमानुसार छठ पूजा कर रहे है। किन्नरों की छठ पूजा को देखने के लिए गांव-शहर से कई लोग वहां पर पहुंचते हैं।

40 वर्षों से छठी मइया की पूजा कर रहे किन्नर
गोपालगंज के भठवा गांव में रहने वाले किन्नर समुदाय के लोग पिछले 40 वर्षों से आस्था व श्रद्धा के साथ छठी मइया की पूजा कर रहे है। इस दौरान करीब एक सप्ताह तक किन्नर समुदाय के लोग छठी मईया की भक्ति में लीन रहते हैं। पूरे क्षेत्र में छठ गीतों से गुंजायमान रहता है। किन्नर सुमन सिंह ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से छठी मइया की पूजा कर रही है। इसके साथ लाडली किन्नर 10 वर्ष से, नूरी किन्नर 20 वर्ष से व सुहानी किन्नर 5 वर्षों से मईया की पूजा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए नहाय खाय व खरना के लिए व्यंजन बनाए जाते है। छठ सामग्रियों की व्यवस्था की जाती है।



छठी मइया सारी मनोकामना पूरी करती हैंः किन्नर
वहीं किन्नरों का कहना है कि छठी मइया उनकी सारी मनोकामना पूरी करती हैं। इसलिए वह हर साल पूरे विधि विधान के साथ छठी मईया की पूजा करते हैं। बता दें कि किन्नर समुदाय की पूजा-पाठ देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इसके साथ आसपास के लोग उनका सहयोग भी कर रहे हैं। किन्नर समुदाय के लोग एक सप्ताह तक छठी मइया की भक्ति में लीन रहते हैं।

Content Editor

Swati Sharma