बिहार में विधवा महिला की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या! बंदूक की नोक पर दरिंदों ने किया अगवा, फिर सुनसान जगह ले जाकर...

Sunday, Jan 11, 2026-06:15 PM (IST)

Madhepura Rape News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर कुछ दरिंदो ने विधवा महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बंदूक की नोक पर किया अगवा

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मुरलिगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना 3 जनवरी की है। बताया जा रहा है कि छह बच्चों की मां को दो युवकों ने उसके घर से बंदूक की नोक पर अगवा किया। फिर सुनसान जगह ले जाकर उन्होंने पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 6 जनवरी की सुबह महिला का शव घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static