Bihar News: बिहार से धड़ल्ले से हो रहा जाली नोटों का अवैध कारोबार, कैमूर पुलिस ने 2 कारोबारियों को किया गिरफ्तार

Saturday, Nov 30, 2024-12:23 PM (IST)

बिहार डेस्क: बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने जाली नोट का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को भभुआ थाना को गश्ती के क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि बेलवतियां पोखरा के पास दो व्यक्ति जाली नोट का कारोबार कर रहे है।

वहीं, सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के समीप छापेमारी की। घटनास्थल पर दो व्यक्ति बैठकर कुछ लोगों से नकली पैसा बनाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस को देखते दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।

नकली नोट बनाने का केमिकल, कागज बरामद
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रवि रंजन कुमार और हरेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है। दोनों अभियुक्तों की तलाशी लेने पर नकली नोट बनाने का केमिकल, विशेष प्रकार का सादा कागज, एक 500 का नोट बरामद किया गया। उक्त परिपेक्ष्य में भभुआ थाना कांड सं.-947 / 24, धारा- 319(2)/318 (4)/338/336 (3) / 3 ( 5 ) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static