महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ बिहार तो उपचुनाव में BJP का समर्थन करेंगे चिराग पासवान

10/30/2022 6:02:15 PM

पटनाः लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है और लोगों में उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के लोग आज अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे, जिसके लिए जहां साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, दूसरी ओर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे। उन्होंने खुद इस बात को स्पष्ट किया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ बिहार, लोगों में दिख रहा भारी उत्साह; पुलिस प्रशासन भी अलर्ट
पटनाः लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है और लोगों में उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के लोग आज अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे, जिसके लिए जहां साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मोकामा और गोपालगंज में BJP प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेगी लोजपा रामविलासः चिराग पासवान
पटना (अभिषेक कुमार सिंह): लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे। उन्होंने खुद इस बात को स्पष्ट किया है।

CM नीतीश ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य, राज्यवासियों की सुख शांति के लिए की प्रार्थना
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दुनियाभर में फैली छठ की छटा, इटली से बिहार पहुंची विदेशी महिला, बोली- छठ देखकर काफी अच्छा लग रहा
रोहतासः छठ महापर्व चार दिनों तक चलने वाला विशेष त्योहार है। यह महापर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता रहा है। पहले लोग छठ पर्व के बारे में कम ही जानते थे, लेकिन अब देश के अलावा विदेशों में इसे मनाया जाता है। वहीं छठ पूजा की ओर आकर्षित हुई एक विदेशी महिला कैटरीना इटली के फ्लोरेंस शहर से छठ पूजा मनाने बिहार के रोहतास जिले के चेनारी पहुंची है।

शौचालय की ग्रिल तोड़कर बाल सुधार गृह से भागे 5 किशोर, मचा हड़कंप
किशनगंजः बिहार में एक सरकारी बाल गृह में रह रहे पांच लड़के शनिवार सुबह प्रशासन को चकमा देकर भाग गए। वहीं इसके बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया।

छठ घाट पर दर्दनाक हादसाः नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, परिजनों में छाया मातम
पूर्णियाः बिहार में एक तरफ सभी मांए अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए छठ मईया से मनोकामनाएं मांग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया जिले में कोसी नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया हैं।

नाक से मांग तक सिंदूर...हाथ में पूजा का सामान लिए छठ पर्व मनाती नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी
बिहार डेस्कः लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार सहित पूरे देश में बड़ी धूमधूम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज के दिन व्रती अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी छठ पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाते नजर आ रहे हैं।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने देशवासियों को दी महापर्व छठ की शुभकामनाएं
पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश और देशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी है।

बिहार उपचुनावः चिराग के चुनाव प्रचार को लेकर असमंजस बरकरार, लोजपा रामविलास ने BJP के दावे को किया खारिज
पटनाः चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस दावे को शनिवार को खारिज कर दिया कि चिराग भाजपा उम्मीदवारों के लिए बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार करेंगे।

देवघर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना से जल्द शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट
पटनाः झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों में से एक शिव और शक्ति की नगरी देवघर में रोज़ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। वहीं एयरलाइंस बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने वाली हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static