भतीजे के साथ संबंध बनाती चाची को पति ने पकड़ा, दोनों की करवा दी शादी, वीडियो वायरल

9/19/2022 6:19:44 PM

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में प्रेम का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। संगे भतीजे के साथ संबंध बनाती चाची को उसके पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पति और गांववालों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दी। वहीं जबरन शादी का वीडियो गांववालों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

12 सितंबर को हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना इलाके की है। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है, मामला प्रकाश में तब आया जब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली 44 वर्षीय एक महिला के उसके 14 साल के भतीजे के साथ अवैध संबंध का गांववालों को पता चल गया। इसके बाद इस बात की सूचना गांव के लोगों ने महिला के पति को दी। पति बिना बताए ही गांव पहुंच गया। महिला के पति ने दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच महिला और उसके भतीजे को युवक ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसी दौरान गांव वाले भी वहां पर इकट्ठे हो गए।

3 बच्चों की मां है महिला
वहीं महिला के पति और गांव वालों ने मिलकर जबरन दोनों की शादी करवा दी। गांव वालों ने शादी के लिए दबाव डाला और लाठी-डंडों को देखकर लड़का डर गया। इसके बाद नाबालिग लड़के ने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। महिला के 3 बच्चे भी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि इस शादी का वीडियो गांव वालों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि हो गई है। इसके अतिरिक्त महिला के पति और अन्य गांव वालों पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Editor

Swati Sharma