कैमूर में भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद, 6 लोग गिरफ्तार

7/24/2021 12:16:14 PM

भभुआः बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात कल्याणपुर नहर त्रिमुहानी के समीप से राकेश सिंह, सागर सिंह,पंकज सिह, सोनू, प्रेम सागर सिंह और सुखजीत कुमार को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि हरियाणा निर्मित शराब बिहार में आपूर्ति के लिए लाई गई थी। मौके से दो कार और दो बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot