गोपालगंज में होमगार्ड जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिला शव

3/28/2021 11:15:51 AM

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को एक होमगार्ड ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना टाउन पुलिस थाने के परिसर में हुई और मृतक होमगार्ड की पहचान 27 वर्षीय गुरुनाथ सिंह के तौर पर की गई है।

बताया जा रहा है कि सि़धवलिया थाना क्षेत्र के बुधसी गांव निवासी गुरूनिधी सिंह नगर थाने में तैनात थे। शनिवार दोपहर को वह गार्ड रूम में गए, लेकिन काफी देर तक गार्ड रूम से बाहर नहीं निकले। इसी दौरान गुरूनिधी सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गार्ड रूम से अचानक गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी दौड़ कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि होमगार्ड का शव खून से लथपथ पड़ा था।

इसके बाद घटना की सूचना एसपी आनंद कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुमार, एसडीपीओ सदर नरेश पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot