बक्सरः मानव श्रृंखला से भारत के नक्शे का तिरंगा बनाकर रचा इतिहास, कायम किया विश्व रिकॉर्ड

8/14/2022 2:31:52 PM

बक्सरः आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार के बक्सर जिले में मानव श्रृंखला से भारत के नक्शे का तिरंगा बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

PunjabKesari

बक्सर जिले में राम कर्मभूमि न्यास और वन्दे मातरम फाउंडेशन के तत्वावधान में 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पहली बार बक्सर में लार्जेस्ट ह्यूमन इंडिया मैप के नक्शे पर निकली तिरंगा यात्रा ने विश्व कीर्तिमान बनाने का गौरव प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में बक्सर के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

PunjabKesari

वहीं कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह कीर्तिमान अब विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इसके लिए मैं बक्सरवासियों को धन्यवाद देता हूं। बक्सर सांसद चौबे की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम से उत्साहित लोग और उनके हाथों में लहराता तिरंगा एक ऐसी तस्वीर पेश कर रहा था, जिसे देखने के बाद एक बार फिर से देश प्रेम की गंगा सभी के दिलों में बहती नजर आई।

कार्यक्रम में पहुंचे विश्व रिकॉर्ड सर्वेक्षण टीम के नार्वेकर संजय और सुश्री सुषमा नार्वेकर ने कहा कि बक्सर अब तक का सबसे बड़ा ह्यूमन मेड इंडिया मैप होने का गौरव हासिल कर चुका है जिसे विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static