तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पार कर रही दो लड़कियों को कुचला, मौके पर हुई मौत

4/15/2021 3:54:54 PM

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के महेशखूट थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह स्कार्पियो की चपेट में आने से दो किशोरी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवटोलिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पार कर रही दो किशोरी को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों किशोरी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो का चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतकों की पहचान नवटोलिया गांव निवासी धर्मेन्द पासवान की पुत्री खुशी कुमारी (10) और राजकुमार पासवान की पुत्री रौशनी कुमारी (10) के रूप में की गई है।

इस बीच घटना से आक्रोशित लोगों ने नवटोलिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot